हाल ही में एक अवॉर्ड शो के दौरान हुए विवाद ने अभिनेता राजपाल यादव को लेकर काफी चर्चा पैदा कर दी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यह दावा किया गया कि मंच पर मजाक के नाम पर उनका अपमान किया गया। कई लोग इस घटना से नाराज दिखे और शो के होस्ट्स पर सवाल उठाने लगे। अब खुद राजपाल यादव ने इस विवाद पर चुप्पी तोड़ी है।
राजपाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए पूरे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ”मैं खुशकिस्मत था कि मुझे कुछ दिन पहले स्क्रीन अवॉर्ड्स में जाने का मौका मिला। मुझे वहां पूरी इंडस्ट्री से मिलने का मौका मिला। वहां डांस, स्किट और सिंगिंग का मौहाल था। शो में कई तरह के एक्ट्स चल रहे थे, जिनका मकसद लोगों का मनोरंजन करना था। उसी दौरान एक एक्ट भी किया गया, जिसमें मैं खुद शामिल था।
राजपाल यादव ने बताया कि इस एक्ट में मंच पर सौरभ द्विवेदी और जाकिर खान भी थे। इस एक्ट का मकसद दुनिया की मौजूदा स्थिति को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाना था। आज के समय में दुनियाभर में युद्ध और आर्थिक उतार-चढ़ाव चल रहा है, जिसका असर आम आदमी पर पड़ता है। इसी बात को लेकर हमने एक छोटा सा नाटक तैयार किया था, ताकि दर्शकों को सोचने के साथ-साथ हंसी भी आए।
Also Read : ईरान में फंसे पायलट के रेस्क्यू के लिए अमेरिका ने 155 एयरक्राफ्ट के साथ चलाया ऑपरेशन: ट्रंप
उन्होंने कहा, ”कई बार फिल्मों या स्टेज पर किया गया सीन दर्शकों तक सही तरीके से नहीं पहुंच पाता। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ, जहां लोगों ने उस एक्ट को असल घटना समझ लिया। इसी वजह से सोशल मीडिया पर गलतफहमी फैल गई और लोगों ने होस्ट्स को निशाना बनाना शुरू कर दिया।
राजपाल यादव ने कहा, ”सौरभ द्विवेदी और जाकिर खान मेरे छोटे भाइयों जैसे हैं और उन्होंने हमेशा मेरा सम्मान किया है। इन दोनों कलाकारों ने मंच पर हमेशा आदर दिया है और पूरे ऑडिटोरियम को खड़े होकर तालियां बजाने के लिए प्रेरित किया। मैं इन दोनों को दिल से मानता हूं और इनके खिलाफ कुछ भी गलत सुनना मुझे अच्छा नहीं लगता।
उन्होंने अपने फैंस और दर्शकों से खास अपील करते हुए कहा, ”कृपया किसी भी कलाकार को बिना सच्चाई जाने ट्रोल न करें और न ही किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाएं। अगर कोई सौरभ या जाकिर के बारे में कुछ गलत कहता है, तो उससे मुझे दुख होगा।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



