राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

राघव जुयाल की कॉमेडी फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का ट्रेलर रिलीज

राघव जुयाल अभिनीत कॉमेडी फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। टीज़र से दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाने के बाद मेकर्स ने फिल्म का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर जारी किया है। ट्रेलर में दर्शकों को अजय सिंह की मज़ेदार, अतरंगी और पूरी तरह मनोरंजन से भरपूर दुनिया की झलक देखने को मिलती है। हाल ही में अपनी दमदार अदाकारी से चर्चा में रहे राघव जुयाल इस बार एक बिल्कुल नए कॉमिक अवतार में नजर आएंगे।

ट्रेलर एक ऐसे सफर की झलक पेश करता है, जहां बड़े सपने, बेतहाशा अफरा-तफरी और अनगिनत हास्यास्पद घटनाएं मिलकर दर्शकों के लिए हंसी और मनोरंजन का भरपूर तड़का लगाती हैं। दमदार परफॉर्मेंस, मज़ेदार किरदार और भरपूर ड्रामा इसे एक फैमिली एंटरटेनर के रूप में पेश करते हैं।

ट्रेलर की शुरुआत संवाद, “एक एक्टर का सबसे बड़ा टैलेंट होता है अपनी ही बकवास पर यकीन करना,” से होती है। इसके साथ ही फिल्म पहले ही फ्रेम से बड़े-बड़े ड्रामे, ओवर-द-टॉप स्थितियों और भरपूर कॉमेडी का माहौल तैयार करती है। फिल्म में कॉमेडी, ड्रामा, अतरंगे किरदार और लगातार हंसाने वाले पल देखने को मिलेंगे।

Also Read : ‘द इंडिया स्टोरी’ का नया पोस्टर रिलीज

फिल्म में राघव जुयाल अपनी शानदार स्क्रीन प्रेजेंस और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से छाप छोड़ते नजर आते हैं। उनके साथ संजय कपूर, निहारिका एनएम, बरखा सिंह, चंदन रॉय सान्याल सहित अन्य कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

राघव जुयाल ने ट्रेलर लॉन्च के मौके पर कहा, “मुझे पूरा भरोसा है कि यह फिल्म हर उम्र के दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी। मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं कि सभी लोग अजय सिंह से मिलें। वह एक ऐसा किरदार है जो नाटकीय है, अप्रत्याशित है, बेझिझक है, पूरी तरह ओवर-द-टॉप है और बेहद मनोरंजक भी। इस किरदार को निभाने में मुझे बहुत मज़ा आया और मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को भी फिल्म देखते समय उतना ही आनंद आएगा, जितना हमें इसे बनाते समय आया।”

फिल्म के निर्देशक विवेक बी. अग्रवाल ने कहा, “‘भाई तेरा स्टार है’ पूरी तरह मनोरंजन का जश्न है। यह फिल्म खुद को जरूरत से ज्यादा गंभीरता से नहीं लेती और यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है। इसमें मज़ेदार किरदार, अप्रत्याशित मोड़ और लगातार मनोरंजन देखने को मिलेगा। राघव ने अजय सिंह के किरदार को अपनी शानदार ऊर्जा और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से जीवंत बना दिया है। हमें बेहद खुशी है कि आज ट्रेलर दर्शकों के सामने है और अब हम सभी को सिनेमाघरों में फिल्म का आनंद लेते देखने का इंतजार है।”

‘भाई तेरा स्टार है’ ईस्टवुड पिक्चर्स की प्रस्तुति है, जिसे ईस्टवुड पिक्चर्स और इंडियन स्टोरीज़ 2 के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म का निर्देशन विवेक बी. अग्रवाल ने किया है। इसकी कहानी सुदीप्तो सरकार और विवेक बी. अग्रवाल ने लिखी है, जबकि निर्माण अवंतिका हरि, सुनील रुपानी और विवेक बी. अग्रवाल ने किया है। ‘भाई तेरा स्टार है’ 30 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − nine =