मुंबई। एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गैसलाइट (Gaslight)’ के शूटिंग सेट (Shooting Set) पर बिताए पलों को साझा किया। उन्होंने कहा कि यह अब तक की सबसे मुश्किल भूमिकाओं में से एक है। चित्रांगदा ने ट्विटर (Twitter) पर फिल्म की शूटिंग की एक क्लिप साझा की, जो 31 मार्च को रिलीज होगी। चित्रांगदा ने कैप्शन में लिखा, मेरा पहला दिन रुक्मणी के रूप में मेरा पहला शॉट! यह शायद अब तक का मेरा सबसे मुश्किल किरदार है. इतना खास! बहुत आभारी. बहुत उत्साहित हूं।
ये भी पढ़ें- http://न्यूजीलैंड की वनडे टीम में ब्रेसवेल की जगह लेंगे रवींद्र
फिल्म में विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) भी हैं। ‘गैसलाइट’ एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर है और इसमें सारा एक दिव्यांग लड़की का किरदार निभा रही हैं। रमेश तौरानी, टिप्स फिल्म्स लिमिटेड और अक्षय पुरी, 12वीं स्ट्रीट एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और पवन कृपलानी (Pawan Kriplani) द्वारा निर्देशित फिल्म में चित्रांगदा सिंह, अक्षय ओबेरॉय (Akshay Oberoi) और राहुल देव (Rahul Dev) भी हैं। ‘गैसलाइट’ 31 मार्च, 2023 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। (आईएएनएस)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



