पटना। बिहार में राजद, कांग्रेस और लेफ्ट के महागठबंधन के बीच सीट बंटवारा हो गया है। पहले चरण का नामांकन खत्म होने के बाद गठबंधन की पार्टियों ने आधिकारिक रूप से सीट शेयरिंग की घोषणा की पटना में लालू प्रसाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के कार्यालय में साझा प्रेस कांफ्रेंस में इसका ऐलान किया गया। Bihar Lok Sabha Election 2024
महागठबंधन में तय किए गए फॉर्मूले के मुताबिक राजद 26 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस को नौ और तीन लेफ्ट पार्टियों को पांच सीटें मिली हैं। लेफ्ट की पांच सीटों में से सीपीआई माले तीन सीटों पर लड़ेगी। सीपीआई को एक बेगूसराय सीट और सीपीएम को खगड़िया सीट मिली है।
यह भी पढ़ें: केजरीवाल के लिए अभियान लॉन्च
महागठबंधन मे सबसे ज्यादा मुश्किल पूर्णिया सीट को लेकर थी। पप्पू यादव के अपनी पार्टी का विलय कांग्रेस में करने के बाद मामला उलझ गया था। यह सीट अब राजद के खाते में चली गई है। इस तरह पप्पू यादव का पत्ता कट गया है। जदयू से राजद में आईं बीमा भारती इस सीट पर महागठबंधन की उम्मीदवार होंगी। सीमांचल और कोशी के इलाके में पप्पू यादव की पसंद की मधेपुरा और सुपौल सीट भी राजद ने ले ली है।
यह भी पढ़ें: आयकर नोटिस पर राहुल की चेतावनी
गौरतलब है कि पिछली लोकसभा चुनाव में लालू प्रसाद की पार्टी 19 और कांग्रेस नौ सीटों पर चुनाव लड़ी थी। बताया जा रहा है कि दिल्ली में राजद और कांग्रेस नेताओं के बीच तीन दिनों तक हुए विचार विमर्श के बाद सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय हुआ। उसके बाद पटना में राजद कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, श्याम रजक, उदय नारायण चौधरी और लेफ्ट पार्टियों से धीरेंद्र झा, राम नरेश पांडेय मौजूद थे।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



