बेगूसराय। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नेहरू परिवार ने भारत का जितना शोषण किया, उतना किसी ने नहीं किया। उन्होंने कहा कि चीन को हजार किलोमीटर जमीन देने से लेकर कश्मीर की समस्या नेहरू परिवार की देन है। देश में तुष्टीकरण की राजनीति का खेल नेहरू के काल में शुरू हुआ था। इन लोगों ने भारत के हिंदुओं के साथ दुर्व्यवहार किया। शहादत का पाठ पढ़ाने वाले लोगों ने आज भारत के जनमानस को जिस ढंग से धोखा दिया है, इन लोगों को उसका जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने गरीबों को आज तक कुछ नहीं दिया। Giriraj Singh
देश में एक ही गरीबों के मसीहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) हैं। पीएम मोदी गरीबों के मसीहा ही नहीं, जन सरोकारों से जुड़े रहने वाला राजनेता हैं। चाहे वह ‘मन की बात’ हो, चाहे ‘परीक्षा पर चर्चा’ हो, वो लोगों से मुखातिब होते हुए सीधे संवाद करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि नेहरू खानदान आज तक गरीबों को शौचालय, पानी, घर, राशन, गैस सिलेंडर नहीं दे पाया। पीएम मोदी (PM Modi) ने 5 किलो अनाज देने के साथ 5 लाख के इलाज की गांरटी भी दी। नरेंद्र मोदी देश में एक ऐसे प्रधानमंत्री होंगे, जो आने वाले दिनों में अंबेडकर की तरह पूजे जाएंगे।
यह भी पढ़ें:
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


