pm modi eid 2025 : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के 32 हजार कार्यकर्ता ‘सौगात ए मोदी’ किट 32 हजार मस्जिदों से बंटेगा। : संभल की जामा मस्जिद से लेकर औरंगजेब की कब्र हटाने और वक्फ बोर्ड कानून में बदलाव के बिल तक के विवादों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देश के वंचित मुसलमानों को ईद के मौके पर सौगात दी जाएगी।
इसे सौगात ए मोदी नाम दिया गया है। इसके तहत देश भर में 32 लाख वंचित मुसलमानों को ईद मनाने के लिए विशेष किट दी जा रही है। मोदी की यह सौगात वंचित मुसलमानों तक पहुंचाने का अभियान भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा की देखरेख में संचालित हो रहा है।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के 32 हजार कार्यकर्ता देश की 32 हजार मस्जिदों के साथ मिल कर जरूरतमंदों तक इस किट को पहुंचाएंगे। इसके लिए हर मस्जिद के माध्यम से एक सौ लोगों को मदद पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। (pm modi eid 2025)
सौगात ए मोदी किट में कपड़े और खाने पीने का सामान है। इसमें महिलाओं के लिए सूट, पुरुषों के लिए कुर्ता, पायजामा, दाल, चावल, सेवई, सरसों तेल, चीनी, कपड़े, मेवा, खजूर शामिल हैं। एक किट की कीमत पांच से छह सौ रुपए के करीब बताई जा रही है।
also read: iPhone यूज़र्स की होगी बल्ले-बल्ले, WhatsApp लाएगा Instagram जैसा धांसू फीचर!
बका साथ, सबका विकास’ (pm modi eid 2025)
इस सौगात को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर त्योहार के जश्न और हर किसी की खुशी में शामिल होते हैं। हम हर त्योहार को रंगों से भरपूर बनाने का प्रयास कर रहे हैं। (pm modi eid 2025)
आज हम सौगात ए मोदी किट बांट रहे हैं क्योंकि यह रमजान का महीना है। सभी की आस्था का सम्मान किया जाना चाहिए’। उन्होंने आगे कहा, ‘रमजान के पवित्र महीने और ईद, गुड फ्राइडे, ईस्टर, नौरुज के मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा सौगात ए मोदी अभियान के जरिए जरूरतमंदों तक पहुंचेगा। जिला स्तर पर ईद मिलन समारोह भी आयोजित किए जाएंगे’।
अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी यासिर जिलानी ने इस योजना के बारे में कहा, ‘ये अभियान भाजपा के मुस्लिम समुदाय के बीच कल्याणकारी योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए है। इसके जरिए भाजपा और एनडीए के लिए राजनीतिक समर्थन जुटाने का लक्ष्य रखा गया है’। (pm modi eid 2025)
भाजपा की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, “मेरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘सबका साथ, सबका विकास’ में विश्वास करते हैं। इसी सोच के साथ केंद्र सरकार और बिहार सरकार विकास की दिशा में काम कर रही है”।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



