नई दिल्ली। सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के आखिरी महीने यानी मार्च में वस्तु व सेवा कर यानी जीएसटी से 1.96 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। सालाना आधार पर इसमें 9.9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार, एक अप्रैल को सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, एक साल पहले यानी मार्च 2024 में सरकार ने 1.78 लाख करोड़ रुपए जीएसटी जुटाए थे।
एक महीने पहले यानी फरवरी में सरकार ने जीएसटी से 1.84 लाख करोड़ रुपए जुटाए थे, जो पिछले साल फरवरी के मुकाबले 9.1 फीसदी ज्यादा था।
Also Read: गांव-गांव, घर-घर जोड़ो सनातन अभियान चलेगा: धीरेंद्र शास्त्री
मार्च में लगातार 13वां महीना बढ़ा जीएसटी कलेक्शन
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक मार्च लगातार 13वां महीना रहा, जब जीएसटी का मासिल संग्रह 1.7 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा रहा। अगर पूरे साल की बात करें तो वित्त वर्ष 2024-25 में 19.56 लाख करोड़ रुपए नेट जीएसटी कलेक्शन हुआ है।
ग्रॉस टैक्स कलेक्शन के लिहाज से नवंबर महीने में अब तक का तीसरा सबसे बड़ा कलेक्शन रहा था। इससे पहले अप्रैल 2024 में सबसे ज्यादा 2.10 लाख करोड़ रुपए जीएसटी के रूप में वसूले गए थे।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


