नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि कांग्रेस के साथ तालमेल की बातचीत चल रही है और दिल्ली में दोनों पार्टियां साथ मिल कर लड़ सकती हैं। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया कि पंजाब में दोनों पार्टिंयां अलग अलग लड़ेंगी। कांग्रेस नेता अभिषेक सिंघवी के घर पर लंच के मौके पर केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने आपसी सहमति से अलग–अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा- हमारे बीच कोई मनमुटाव नहीं है।
‘रशिया विदाउट नवेलनी’
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस से गठबंधन पर बातचीत जारी है। दिल्ली में बिना गठबंधन बीजेपी की राह आसान हो जाएगी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सीट शेयरिंग पर कांग्रेस से बातचीत जारी है, दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन होगा। इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की थी कि आप ने पंजाब की सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इस पर पंजाब में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं में से एक और विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने भी मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया था और कहा था कि कांग्रेस बिल्कुल यही चाहती है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



