Assembly Election in J-K: साल 2024 के अंत तक 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है. लेकिन आज चुनवा आयोग राज्यों में चुनाव की तरीखों का ऐलान करेगा. हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में आज चुनावों की तारीखों का ऐलान होगा. विधानसभा चुनाव को लेकर दोपहर 3 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी.
इस साल के अंत में जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, झारखंड और हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं. बताया जा रहा है कि आज केवल जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान हो सकता है और बाकी महाराष्ट्र और झारखंड के लिए तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी. जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद ये पहला विधानसभा चुनाव होगा.
also read: जम्मू कश्मीर के नए डीजीपी बने नलिन प्रभात
जम्मू-कश्मीर में 30 सितंबर तक चुनाव संभव
इसी 9 अगस्त को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने अपनी टीम के साथ जम्मू-कश्मीर का दौरा किया था. उन्होंने कहा था कि आयोग यहां जल्द से जल्द चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है. सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को जम्मू-कश्मीर में 30 सितंबर 2024 तक विधानसभा चुनाव कराने का निर्देश दिया था. शीर्ष अदालत ने कहा था कि जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा जितना जल्दी हो सके दिया जाए और वहां पर चुनाव कराए जाएं.
चुनाव आयोग के मुताबिक, उत्तरी कश्मीर के जिलों में काफी चुनौतियां हैं. यहां के कई इलाके संवेदनशील माने जा रहे हैं. उत्तरी कश्मीर में अनंतनाग, बारामुला, बुडगाम, बांदीपोर, गांदरबल, कुपवाड़ा, कुलगाम, पुलवामा, शोपियां और श्रीनगर जिले को संवेदनशील माना गया है जबकि दक्षिण कश्मीर में कठुआ, सांबा, रियासी, जम्मू, उधमपुर जैसे जिलों को संवेदनशील माना गया है.
J-K में 10 साल पहले हुआ था विधानसभा चुनाव
सूत्रों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव पांच चरणों में चुनाव कराया जा सकता है. जम्मू-कश्मीर में आखिरी बार 2014 में विधानसभा के लिए चुनाव हुए थे. इस साल भी पांच चरणों में चुनाव हुआ था. बीजेपी और पीडीपी ने मिल कर सरकार बनाई थी. महबूबा मुफ्ती राज्य की मुख्यमंत्री बनी थीं. मगर आम चुनाव से पहले 2018 में बीजेपी के गठबंधन तोड़ लेने से महबूबा मुफ्ती सरकार गिर गई. फिर इसके बाद 2019 में लोकसभा चुनाव हुए लेकिन विधानसभा के लिए चुनाव नहीं हुए.
इस साल 90 सीटों पर होगी वोटिंग
जम्मू-कश्मीर में परिसीमन के बाद विधानसभा में कुल सीटें बढ़कर 114 सीटें हो गईं, जिनमें से 24 सीटे POK के अंतर्गत आते हैं. बाकी 90 सीटों में से 43 सीटें जम्मू संभाग में और 47 सीटें कश्मीर संभाग में हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में 87 सीटों पर वोटिंग हुई थी. पीडीपी को सबसे ज्यादा 28 सीटें मिली थीं. इसके अलावा बीजेपी को 25, नेशनल कॉन्फ्रेंस को 15 और कांग्रेस को 12 सीटें मिली थीं. तीन सीट निर्दलीय और 4 अन्य के खाते में गई थी.
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


