श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में लापता एक जवान का शव मिला है। अनंतनाग में सुरक्षा बलों को बुधवार को टेरिटोरियल आर्मी के एक जवान का शव मिला। उसके शरीर पर गोलियों के निशान हैं। जानकार सूत्रों के मुताबिक- आतंकवादियों ने टेरिटोरियल आर्मी के दो जवानों को मंगलवार को अगवा किया था, जिनमें से एक भागने में कामयाब रहा। इसके बाद सेना ने तलाशी अभियान शुरू किया था। सेना ने ही एक जवान के लापता होने की जानकारी दी थी।
जिस जवान का शव मिला है, उसका नाम हिलाल अहमद भट है। भट अनंतनाग के मुखधामपोरा नौगाम के रहने वाले थे और आठ अक्टूबर को कोकेरनाग के काजवान फॉरेस्ट एरिया से लापता हो गए थे। उन्हें ढूंढने के लिए सुरक्षा बलों ने रात भर तलाशी अभियान चलाया था। बुधवार को उनका शव अनंतनाग में सांगलान के जंगलों में मिली। हिलाल अहमद चार साल पहले टेरिटोरियल आर्मी में भर्ती हुए थे।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.
Image Source: UNI


