रांची। झारखंड के सिंहभूम (एसटी) निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा सोमवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं।कोड़ा भाजपा मुख्यालय में पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं। Geeta Kora Joins BJP
उन्होंने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं।उन्होंने कहा, ‘‘मैं आज भाजपा में शामिल हो गई। कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति करके देश को संकट में डाल दिया है। पार्टी कहती है कि वह सभी को साथ लेकर चलेगी, लेकिन वह केवल अपने परिवार को साथ लेकर चलती है।’’ भाजपा-आजसू (अखिल झारखंड छात्र संघ) गठबंधन ने 2019 के लोकसभा चुनाव में झारखंड की 14 संसदीय सीट में से 12 पर जीत हासिल की थी। Geeta Kora Joins BJP
यह भी पढें
राज्यों में किसान ट्रैक्टर रैलियां
घोटालों वालों का गठबंधन है ‘इंडिया’ : शाह
ज्ञानवापी मस्जिद में पूजा जारी रहेगी
ईडी के आगे केजरीवाल पेश नहीं हुए
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



