मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को तीसरी सूची जारी की। इसमें 25 उम्मीदवारों के नाम हैं। पार्टी अब तक कुल 146 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। भाजपा के गठबंधन यानी महायुति में अब तक 260 नामों की घोषणा हो चुकी है। इसमें भाजपा के 146 नामों के अलावा शिव सेना के एकनाथ शिंदे गुट की दो सूचियों में 65 उम्मीदवार हैं और अजित पवार की एनसीपी के 49 नाम हैं।
भाजपा ने तीसरी सूची के साथ नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव के लिए भी प्रत्याशी घोषित किया है। वहां से डॉ. संतुक मारोतराव हंबर्डे को टिकट दिया है। वहीं, कांग्रेस पहले ही रविंद्र चव्हाण के नाम का ऐलान कर चुकी है। रविंद्र चव्हाण, पूर्व कांग्रेस सांसद वसंतराव चव्हाण के बेटे हैं। नांदेड़ सीट वसंतराव के निधन से खाली हुई थी। वसंतराव ने 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा के गोविंदराव चिखलीकर को 59 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था।
…
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.
Image Source: ANI


