मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ के घर गणपति उत्सव में जाने का दूसरी बार बचाव किया और इसे लेकर कांग्रेस पर हमला किया। उन्होंने हरियाणा के बाद महाराष्ट्र में कहा कि उनके गणपति उत्सव में जाने से कांग्रेस बेचैन है। प्रधानमंत्री मोदी ने वर्धा की एक रैली में कहा- कांग्रेस के अंदर देशभक्ति की आत्मा दम तोड़ चुकी है। वे विदेश से बैठकर एजेंडे चलाते हैं। इन्हें अब गणपति बप्पा से भी चिढ़ होने लगी है। मैंने गणेश पूजा की तो कांग्रेस बेचैन हो गई।
प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम विश्वकर्मा योजना के एक साल पूरे होने पर वर्धा में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा- पुरानी सरकारों में कामगारों के हुनर को सम्मान नहीं मिलता था। कांग्रेस और उनके दोस्तों ने एससी, एसटी को दबाकर रखा। उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। हमारी सरकार ने स्किल मंत्रालय बनाया। पीएम विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की। एक साल में इस योजना के तहत 8 लाख लोगों को स्किल ट्रेनिंग दी गई है।
मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा- जिस पार्टी में हमारी आस्था और संस्कृति का जरा सा भी सम्मान होगा, वो पार्टी कभी गणपति पूजा का विरोध नहीं कर सकती। लेकिन आज की कांग्रेस को गणपति पूजा से भी नफरत है। मैं गणेश पूजन कार्यक्रम में चला गया, तो कांग्रेस का तुष्टिकरण का भूत जाग उठा। कांग्रेस गणपति पूजा का विरोध करने लगी। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री पीएम मोदी चई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के घर गणपति पूजन करने गए थे। जिसका विपक्ष ने विरोध किया था।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.
Image Source: ANI


