राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को भीलवाड़ा पहुंचे।
श्री भागवत ने यहां शास्त्री नगर स्थित सूर्य महल में चल रहे आचार्य पुलक सागर महाराज के चातुर्मास कार्यक्रम में शिरकत करके उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों महानुभावों के बीच करीब 40 मिनट तक महत्वपूर्ण विषयों पर धर्म चर्चा हुई। बातचीत का मुख्य केंद्र बिंदु सामाजिक समरसता, जातिवाद से ऊपर उठकर समाज में एकजुटता कायम करना और राष्ट्र निर्माण में सहयोग जैसे गंभीर मुद्दे रहे। इस दौरान आचार्य पुलक सागर के जीवन पर आधारित और उनकी भक्त सरोज शाह द्वारा लिखित पुस्तक ‘एक और मुक्तिदूत’ का विमोचन भी संघ प्रमुख मोहन भागवत ने किया।
Also Read : योगी ने बुलंदशहर में दिवंगत विधायक के परिजनों से की मुलाकात
चर्चा के दौरान यूजीसीसी के मुद्दे पर भी बातचीत हुई, जिस पर श्री भागवत ने स्पष्ट किया कि यह फिलहाल केवल एक प्रस्ताव के स्तर पर है और समाज को इंसान से इंसान के स्तर पर कभी नहीं बांटा जायेगा । आचार्य पुलक सागर ने बताया कि राजनीति से कोसों दूर यह बैठक पूरी तरह से सामाजिक शांति, आपसी भाईचारे और देश के सर्वांगीण विकास को समर्पित रही।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



