nayaindia Kerala cm Jantar mantar केरल सरकार ने जंतर मंतर पर धरना दिया

केरल सरकार ने जंतर मंतर पर धरना दिया

नई दिल्ली। कर्नाटक सरकार के प्रदर्शन करने के एक दिन बाद गुरुवार को केरल सरकार ने राजधानी में प्रदर्शन किया। केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन सहित कम्युनिस्ट पार्टियों के अनेक नेता केंद्र सरकार के खिलाफ हुए इस प्रदर्शन में शामिल हुए। केंद्र सरकार की टैक्स नीतियों के खिलाफ गुरुवार को हुए प्रदर्शन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत भी शामिल हुए। सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी भी प्रदर्शन में शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री विजयन ने कहा- आज का दिन भारत के इतिहास में एक अहम दिन होने जा रहा है। हम एकजुट होकर लड़ेंगे। हम यहां भारत के संघीय ढांचे को सुरक्षित रखने के लिए एक साथ आए हैं। हम एक लड़ाई की शुरुआत कर रहे हैं, जो राज्यों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित करने की शुरुआत करेगी। गौरतलब है कि एक दिन पहले बुधवार यानी सात फरवरी को इसी मुद्दे पर कर्नाटक सरकार ने भी जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया था। इसमें कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उप  मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार शामिल हुए थे।

कर्नाटक का आरोप है कि केंद्र सरकार उसके हिस्से का एक लाख 87 हजार करोड़ रुपया नहीं दे रह है। दूसरी ओर केरल का कहना है कि उसका 62 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा बकाया है। केरल के मुख्यमंत्री विजयन ने अपने प्रदर्शन की जानकारी देते हुए बुधवार को कहा था- देश के 17 राज्यों एनडीए की सरकार है। केंद्र सरकार पूरी तरह से इन 17 राज्यों को ही फेवर करती है। जो एनडीए में नहीं है, उनको नजरअंदाज करती है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें