राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

तमिलनाडु: मदुरंतकम और धारापुरम उपचुनाव में 80 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान

तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम (सुरक्षित) विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में 80 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मंगलवार शाम 6 बजे दोनों विधानसभा क्षेत्रों के सभी 605 पोलिंग बूथों पर मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई।

सुबह 7 बजे मतदान शुरू होते ही दोनों क्षेत्रों में मतदाताओं का उत्साह देखने को मिला। शुरुआती दौर में सुबह 9 बजे तक धीमी गति (15-17 फीसदी) से शुरू हुआ मतदान दिन ढलने के साथ तेजी पकड़ता गया। दोपहर 3 बजे तक मदुरंतकम में 70.31 प्रतिशत और धारापुरम में 68.08 प्रतिशत वोट पड़ चुके थे, जो शाम 5 बजे बढ़कर क्रमशः 83.86 और 78.53 प्रतिशत तक पहुंच गया।

Also Read : चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मान के कैंप कार्यालय पर सीबीआई ने मारा छापा

चुनाव आयोग के अनुसार, शाम 6 बजे कतार में लगे सभी मतदाताओं द्वारा वोट डाले जाने के बाद अंतिम मतदान प्रतिशत 80 से 85 प्रतिशत से भी अधिक रहने का अनुमान है। मतदान के बाद सभी ईवीएम मशीनों को सील कर कड़ी सुरक्षा और अर्धसैनिक बलों के पहरे में स्ट्रांग रूम भेज दिया गया है। मतों की गिनती 9 अक्टूबर को होगी, जिसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

यह उपचुनाव तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व वाली लगभग पांच महीने पुरानी ‘टीवीके’ सरकार के लिए एक बड़े राजनीतिक परीक्षण और जनमत संग्रह के रूप में देखा जा रहा है। अन्नाद्रमुक के बागी विधायकों के इस्तीफे के बाद खाली हुई इन दो सीटों पर 4.35 लाख कुल मतदाताओं ने अपने अधिकार का इस्तेमाल किया। मदुरंतकम से 27 और धारापुरम से 22 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। मुख्य मुकाबला टीवीके, द्रमुक, अन्नाद्रमुक, वामपंथी दलों और नाम तमिलर काची के बीच देखने को मिल रहा है।

Pic Credit : UNI

Tags :

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

और पढ़ें