नई दिल्ली। वक्फ बिल पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज करते हुए कहा कि इतनी बड़ी पार्टी है भाजपा और वह एक अध्यक्ष नहीं चुन पा रही है। इसका जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा कि दूसरी पार्टियों में अध्यक्ष पांच लोग चुनते हैं या परिवार में चुना जाता है, जबकि भाजपा में करोड़ों सदस्य हैं। इसके बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में अखिलेश से कहा कि वे 25 साल के लिए अध्यक्ष बन जाएं।
अमित शाह ने राजद नेता लालू प्रसाद के संसद में दिए एक पुराने बयान का हवाला दिया और कहा कि लालू प्रसाद जो चाहते थे उसे मोदी ने पूरा कर दिया। असल में लालू प्रसाद ने कहा था कि पटना का चौराहा वक्फ ने कब्जा कर रखा है। उसके खिलाफ कड़ा कानून बनना चाहिए।
वक्फ बिल पर चर्चा के दौरान अखिलेश को स्पीकर ने टोका
बहरहाल, अखिलेश यादव को अपने भाषण के दौरान स्पीकर ओम बिरला ने भी टोका था। असल में अपने भाषण में अखिलेश कभी महाकुंभ तो कभी नोटबंदी पर बोलते रहे। इसके बाद महंगाई, गंगा सफाई और किसानों की समस्याएं बताने लगे। उन्हें इन मुद्दों पर बोलते पांच मिनट हो गया, तब स्पीकर ओम बिरला को टोकना पड़ा। उन्होंने कहास ‘अखिलेश जी, वक्फ के मुद्दे पर भी आ जाओ’।
वक्फ बिल पर चर्चा के दौरान सभी सहयोगी पार्टियों ने सरकार का समर्थन किया। जनता दल यू के सांसद और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा, ‘ये नैरेटिव बनाने का प्रयास किया जा रहा है कि ये बिल मुसलमान विरोधी है। ये बिल कहीं से मुसलमान विरोधी नहीं है’। उन्होंने भी लालू प्रसाद के बयान का हवाला दिया। उन्होंने किरेन रिजिजू को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने देश की संसद, सुप्रीम कोर्ट को वक्फ की संपत्ति बनने से बचा लिया। शिवसेना की ओर से एकनाथ शिंदे ने बिल के समर्थन में भाषण दिया।
Also Read: योगी अचानक परमहंसों जैसी बातें करने लगे
Pic Credit: ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


