nayaindia Bengal Student Return Safely To Kolkata From Imphal Mamata बंगाल के छात्र इंफाल से सुरक्षित कोलकाता लौटे: ममता

बंगाल के छात्र इंफाल से सुरक्षित कोलकाता लौटे: ममता

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने सोमवार को बताया कि इम्फाल (Imphal) के केंद्रीय विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय में पढ़ने वाले पश्चिम बंगाल (West Bengal) के 18 छात्रों को राज्य सरकार के खर्च पर कोलकाता लाया गया। बनर्जी ने कहा छात्रों को विशेष उड़ान से इम्फाल से कोलकाता के लिए रवाना किया गया है जो आज (08 मई) सुबह 10:15 बजे कोलकाता उतरेंगे। ये सभी छात्र कृषि महाविद्यालय से बीएससी/ एमएससी/पीएचडी कर रहे थे। हमारे अधिकारियों ने कोलकाता हवाईअड्डे पर विशेष डेस्क पर सभी छात्रों का स्वागत किया और कोलकाता से उनके आवास तक पहुंचाने की व्यवस्था की है। उन्होंने आगे कहा मणिपुर में अन्य फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए प्रयास किया जा रहा है। कहीं भी संकट में घिरे लोगों को हम पूरी एकजुटता से निकालने के लिए तत्पर है। इससे पहले सुश्री बनर्जी ने गुरुवार मणिपुर (Manipur) की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की।

ये भी पढ़ें- http://पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म: पटेल

उन्होंने ट्वीट (Tweet) किया यह राजनीति करने का समय नहीं है। राजनीति और चुनाव के लिए इंतजार किया जा सकता है, लेकिन हमें अपने खूबसूरत मणिपुर राज्य को सुरक्षित बनाना होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) और गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मणिपुर की स्थिति पर नजरें बनाए रखने और वहां शांति बहाल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा मैं मणिपुर के अपने भाइयों और बहनों से भी शांति और सद्भाव बनाए रखने का आग्रह करती हूं। यदि हम आज मानवता को जलाएंगे तो कल हम इंसानियत को नहीं बचा पाएंगे। ऑल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन मणिपुर (ATMUM) द्वारा मणिपुर उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ एक विरोध रैली आयोजित करने के बाद मणिपुर जल रहा है, जिसने मणिपुर सरकार को मेतई को अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल करने की मांग पर निर्णय लेने का निर्देश दिया। (वार्ता)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें