नई दिल्ली | Akhilesh Yadav Target BJP: विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से करारी हार मिलने के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मिली जीत के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और उनकी समाजवादी पार्टी बेहद जोश में आ गई है।
Lok Sabha Election 2024: इसी जोश को आगे बढ़ाने में लगे अखिलेश यादव अब लगातार लोगों के बीच पहुंच रहे हैं और मोदी सरकार के विरोध में जनसमर्थन प्राप्त करने में लगे हैं। ऐसे में उन्होंने एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि भाजपा जिस तरीके से दिन गिनने लगी है। आपको बता दें कि हाल ही में दिल्ली में संपन्न हुई भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पीएम नरेंद्र मोदी ने 400 दिनों का जिक्र किया था।
ये भी पढ़ें:- कुश्ती का दंगल! अब WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के रसोइए ने दायर की याचिका
यूपी की सभी सीटों पर हारेगी भाजपा!
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यहीं चुप नहीं रहे उन्होंने आगे कहा कि, हो सकता है भाजपा इस बार यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर हार जाए। जो पार्टी यह कहती हो कि हम बरसों सत्ता में रहेंगे, वो अब 400 दिन की बात कर रही है जिसमें भी दो दिन और कम हो गए हैं।
ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान के कई शहरों मे ब्लैकआउट, पावर ग्रिड फेल, राजधानी समेत अंधेरे में डूबे कई शहर!
करें मेडिकल कॉलेज का दौरा, समझ झाएंगे कितनी सीट मिलेगी
Akhilesh Yadav Target BJP: भारतीय जनता पार्टी पर आग की तरह भभकते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को उत्तर प्रदेश के दो मेडिकल कॉलेज का दौरा करने के बाद समझ में आ जाएगा कि उन्हें कितनी सीटों पर जीत हासिल होने वाली है।
ये भी पढ़ें:- बाबा महाकाल के दर्शन के लिए सूर्यकुमार से कुलदीप तक ने पहने भगवा कपडे
ये भी पढ़ें:- बिहार में जहरीली शराब फिर लील गई 3 लोगों की जान, 7 अस्पताल में भर्ती
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


