राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

पंजाब सीएम भगवंत मान के घर के पास जिंदा बम मिलने से हड़कंप, पुलिस ने सील किया इलाका

Bomb

चंडीगढ़ | Punjab News: पंजाब में आतंकी एक बार फिर से सक्रिय होते दिख रहे हैं। तभी तो लगातार पिछले कई दिनों से पंजाब के अलग-अलग इलाकों से विस्फोटक मिलने की खबरें, पुलिस थानों पर हमले जैसे खबरें सामने आ रही हैं। अब राजधानी चंडीगढ़ के कांसल में जिंदा बम मिलने से हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़ें:- मालेगांव धमाका: पुरोहित को आरोपमुक्त करने की याचिका खारिज

जानकारी के अनुसार, पंजाब के चंडीगढ़ के कांसल में सोमवार को जिंदा बम शेल मिला है। सबसे बड़ी बात ये है कि, जहां से जिंदा बम मिला है वहां से मुख्यमंत्री आवास की दूरी दो किलोमीटर से भी कम बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें:- मुंबई के होटल में नए साल पर 12 साल की लड़की से छेड़छाड़

पुलिस ने सील किया इलाका
Punjab News: जिंदा बम शेल मिलने की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को सील कर दिया गया। बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंचा और बम को सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने रेत की बोरियों से इसे कवर किया और चारों ओर रस्सी का घेरा लगा दिया। इसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर किया है। सिविल डिफेंस नोडल ऑफिसर कुलदीप कोहली ने जिंदा बम शेल मिलने की पुष्टि करते हुए ये जानकारी दी है।

ये भी पढ़ें:- उमा भारती ने राहुल गांधी की तुलना ‘धरती पकड़’ से की

आम के बगीचे में पड़ा था जिंदा बम शेल
Punjab News: बताया जा रहा है कि, ये जिंदा बम शेल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के हैलीपैड के पास आम के बगीचे में पड़ा मिला है। यही से कुछ दूरी पर ही पंजाब और हरियाणा के सीएम हाउस है। जहां ये जिंदा बम शेल मिला है। उसके पास बने हैलीपैड को पंजाब और हरियाणा के सीएम इस्तेमाल करते हैं। सीएम हाउस के पास इस तरह जिंदा बम शेल मिलना बड़ी साजिश की घटना माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें:- मंगलवार को होगी रिलायंस कैपिटल सीओसी की अहम बैठक

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *