पूर्णिया। राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) (राजद RJD) प्रमुख लालू प्रसाद (Lalu Prasad) ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भाजपा देश को जाति और धर्म के आधार पर बांटने की कोशिश कर रही है।
प्रसाद ने दावा किया कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) देश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ है। हाल ही में सिंगापुर में सफल गुर्दा प्रतिरोपण के बाद देश लौटे प्रसाद यहां महागठबंधन की एक रैली को दिल्ली से डिजिटल तरीके से संबोधित कर रहे थे। प्रसाद के नेतृत्व वाली पार्टी राजद महागठबंधन का हिस्सा है।
प्रसाद ने भाजपा नीत केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए शनिवार को कहा कि भाजपा जाति और धर्म के आधार पर देश को बांटने की कोशिश कर रहा है। प्रसाद ने कहा, हम (महागठबंधन) 2024 के लोकसभा और 2025 के राज्य विधानसभा चुनावों में भाजपा का सफाया कर देंगे। वे (भाजपा) देश को जाति और धर्म के आधार पर बांट रहे हैं। भाजपा और आरएसएस अल्पसंख्यकों एवं समाज के कमजोर वर्गों के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस दोनों ही आरक्षण के खिलाफ हैं और वे संविधान को बदलने और आरक्षण खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।
लालू ने कहा, हमारी लड़ाई आरएसएस की विचारधारा से है। भाजपा, आरएसएस के निर्देशों का पालन कर रही है। बिहार ने पहल की है और आने वाले चुनावों में पूरे देश से भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का सफाया हो जाएगा। (भाषा)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


