नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने रविवार को विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के राज्यपालों के पदों में फेरबदल (reshuffle) किये। इस बीच महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के राज्यपाल राधाकिशन माथुर ने आज अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति ने उनके इस्तीफे स्वीकार कर लिये हैं।
छत्तीसगढ की राज्यपाल अनसुइया उइके को मणिपुर का दायित्व सौंपा गया है और आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बी बी हरिचरण को उनकी जगह पर नियुक्त किया गया है। लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम, सी पी राधाकृष्णन को झारखंड, शिवप्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश, गुलाब चंद्र कटारिया को असम और जस्टिस(सेवानिवृत) एस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार एल गणेशन (मणिपुर) को नागालैँड, फागू चौहान (बिहार) को मेघालय , राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर (हिमाचल प्रदेश) को बिहार , रमेश बैस (झारखंड) को महाराष्ट्र ,ब्रिगेडियर बी डी मिश्रा (अरुणाचल प्रदेश) को लद्दाख के राज्यपाल बनाया गया है। ये नियुक्तियां राज्यपालों के पदभार ग्रहण की तिथि के साथ ही प्रभावी होंगी। (वार्ता)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


