नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) के तिहाड़ जेल (Tihar Jail) के एक कैदी ने जेल परिसर के अंदर आत्महत्या (Suicide) कर ली। एक अधिकारी ने मंगलवार को ये जानकारी दी। मृतक की पहचान 26 वर्षीय जावेद (Javed) के रूप में हुई है। इससे पहले सोमवार को दिल्ली की एक अदालत ने जावेद को धारा 392, 397 और अन्य के तहत दोषी ठहराया था।
ये भी पढ़ें- http://पटना में प्रापर्टी डीलर की गोली मार कर हत्या
जेल के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, दोषी ठहराए जाने के बाद उसे सेंट्रल जेल (Central Jail) नंबर 8/9 लाया गया। उसने शाम करीब 5 बजे मुलहिजा कैदियों के बाड़े के शौचालय क्षेत्र में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सभी संबंधित व्यक्तियों को सूचित कर दिया गया है और एक न्यायिक मजिस्ट्रेट (Judicial Magistrate) जांच चल रही है।
Tags :Delhi Tihar Jail
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



