आजकल बढ़ते प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल के चलते हुए लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो रही है, जिस वजह से लोग बहुत जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। आयुर्वेद में कुछ ऐसे नेचुरल उपाय बताए गए हैं, जो बेहद असरदार हैं। ऐसा ही एक देसी उपाय है मेथी दाना का पानी। सुबह खाली पेट इस पानी को पीना न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह कई गंभीर बीमारियों से भी बचाव करता है।
मेथी दाना में एक खास तरह का फाइबर होता है जिसे गैलेक्टोमैनन कहा जाता है। यह फाइबर ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है। अगर रोज सुबह मेथी दाना का पानी पीते हैं तो शुगर लेवल ज्यादा बढ़ने नहीं पाता। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाता है और शुगर स्पाइक्स को रोकता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह किसी रामबाण से कम नहीं है।
Also Read : बिहार में इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम घोषित, 85 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित
वजन कम करने वालों के लिए भी यह पानी बेहद उपयोगी है। मेथी पानी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और भूख को कंट्रोल में रखता है। जब भूख कम लगेगी तो अनावश्यक कैलोरी भी कम खाएंगे। इसके नियमित सेवन से धीरे-धीरे वजन कम होना शुरू हो जाता है।
मेथी पानी पाचन तंत्र के लिए भी बहुत फायदेमंद है। अगर आपको गैस, अपच, एसिडिटी या कब्ज की समस्या रहती है, तो यह पानी मदद कर सकता है। इसमें मौजूद सॉल्यूबल फाइबर पेट की सफाई करता है और पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है। रोजाना खाली पेट पीने से पेट हल्का लगता है और गैस या भारीपन की समस्या कम हो जाती है।
हार्ट पेशेंट्स के लिए भी यह पानी फायदेमंद है। मेथी दाने में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को घटाते हैं। यह ब्लड प्रेशर को संतुलित रखता है और हार्ट अटैक के जोखिम को कम करने में मदद करता है।
इसके अलावा, जो लोग गठिया या जोड़ों के दर्द से परेशान हैं, उनके लिए भी मेथी पानी लाभकारी है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन और दर्द को कम करते हैं। हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद मिलती है।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


