राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

आखिरकार लड़का ही पहले प्यार का इजहार क्यों करता है लड़कियां क्यों नहीं….

relationship factsImage Source: india tv

relationship facts : यह आम तौर पर कम ही देखने को मिलता है कि कोई लड़की खुद आगे बढ़कर लड़के से अपने प्यार का इजहार करे। हालांकि, अब लड़कियां भी पहल करने लगी हैं, लेकिन ऐसे मामले अभी भी बहुत कम हैं। ऐसा क्यों होता है कि लड़कियां चाहती हैं कि लड़के ही पहले अपने प्यार का इजहार करें?

अधिकतर मामलों में देखा गया है कि प्यार में पड़ने के बाद भी लड़कियां इंतजार करती हैं कि जिस लड़के को वे पसंद करती हैं, वह खुद आकर उनके सामने अपनी भावनाएं व्यक्त करे। भले ही उन्हें अपने मन में उस लड़के के लिए प्यार का एहसास हो, फिर भी वे पहल करने से हिचकिचाती हैं। क्या आपने सोचा है कि मॉर्डन जमाने में भी ऐसा क्यों होता है?

हालांकि अब कुछ लड़कियां अपने दिल की बात कहने में पीछे नहीं हटतीं, लेकिन यह काफी कम मामलों में देखने को मिलता है। पहल करने से पहले वे हजार बार सोचती हैं। इसके पीछे एक दिलचस्प कारण है, जो समाज, परंपराओं और स्वभाव से जुड़ा हुआ हो सकता है।

also read: विपक्षी दल हमारी योजनाओं की नकल कर रहे हैं: शिवराज सिंह चौहान

इनकार से लगता है डर

वैसे तो प्यार में ठुकराए जाने का डर हर किसी को होता है, लेकिन लड़कों की तुलना में लड़कियों के भीतर ये डर थोड़ा ज्यादा होता है। उन्हें रिजेक्शन का सामना न करना पड़े, इसके चलते वह खुद से पहल करने से बचती हैं। इनकार लड़कियों के लिए किसी सदमे की तरह होता है और उन्हें इससे बाहर आने में समय लगता है। रिजेक्शन ना झेलना पड़े, इसलिए लड़कियां अपने प्यार का इजहार करने से बचती हैं।

नहीं चाहतीं दिल टूटे

लड़कियां अस्वीकृति के साथ ही दिल टूटने के ख्याल से भी डरती हैं। उन्हें इस बात का डर भी सताता है कि अगर वह रिश्ते की पहल करेंगी तो लड़का रिश्ते में उनकी कद्र नहीं करेगा। वह उन्हें छोड़ने की धमकी दे सकता है, या फिर उन्हें न कह सकता है। इन सभी डरों से दूर रहने के लिए भी लड़कियां अपने प्यार का इजहार करने से बचती हैं।

खास महसूसस कराना

कई स्टडीज में पाया गया है कि लड़कियों को ये बात पसंद आती है कि लड़का उन से डेट पर चलने को कहे, उन्हें स्पेशल फील कराए। एक ये भी कारण है, जिसके चलते लड़की पहले से लड़के को प्रपोज नहीं करतीं। लड़कियां चाहती हैं कि वह अपने पार्टनर की प्रायॉरिटी हों, वह उन्हें स्पेशल फील कराए। इसलिए भी वह, खुद से उस शख्स को प्रपोज करने से बचती हैं जिन्हें वह पसंद करती हैं। (relationship facts)

डेस्परेट का टैग नहीं पसंद

ज्यादातर देखा गया है कि लड़का, लड़की को अपने दिल की बात बताता है। लड़कियों को लगता है कि अगर उन्होंने अपने दिल की बात पहले से जाकर कही तो उन्हें बोल्ड और डेस्परेट लड़की जैसे टैग दे दिए जाएंगे। इन टैग्स से बचने के लिए भी लड़कियां अपने दिल की बात कहने से बचती हैं और इंतजार करती हैं कि वो शख्स आकर खुद से उन्हें प्रपोज करे, जो उन्हें और वो जिसे पसंद करती हैं।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *