dhanteras 2024 : दीपोत्सव के पवित्र पर्व की शुरूआत हो चुकी है. आज दीपोत्सव का पहला पर्व धनतेरस है. दीवाली का पर्व मुख्त: माता लक्ष्मी और श्रीगेणेश के पूजन का पर्व होता है. धनतेरस से दीपोत्सव की शुरुआत हो रही है, जो सुख और समृद्धि का पर्व माना जाता है. इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि का घरों में स्वागत होता है. इस बार दीपोत्सव पांच के बजाय छह दिनों का होगा.
धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग का संयोग बन रहा है, जो सुबह 6:31 बजे से 10:31 बजे तक रहेगा। इसके अतिरिक्त, धनतेरस के दिन सुबह 7:48 बजे तक इंद्र योग रहेगा और उसके बाद वैधृति योग बनेगा। इस दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र शाम 6:34 बजे तक रहेगा, इसके बाद हस्त नक्षत्र का आरंभ होगा। धन त्रयोदशी के अवसर पर किसी भी धातु की खरीद को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।
also read: Diwali 2024: इस मंदिर के कपाट केवल दीवाली पर खुलते है,साल भर जलता है दीपक
धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त
इस साल धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त 29 अक्तूबर सुबह 11 बजे से अगले दिन 30 अक्तूबर को दोपहर 01:05 बजे तक है. धनतेरस पर गणेश, लक्ष्मी मूर्ति, खील बताशे, प्रॉपर्टी, सोना, चांदी, पीतल, आभूषण, नए बर्तन, नए कपड़े, खड़ा धनिया और झाड़ू खरीदना काफी शुभ होता है. इसके अतिरिक्त वाहन, प्रॉपर्टी, इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि खरीदना शुभ व समृद्धिकारक होता है.
अति शुभ मुहूर्त प्रदोष काल में 29 अक्तूबर शाम 05:25 बजे से 07:57 बजे तक, (शुभ) वृषभ लग्र शाम 06:20 बजे से 08:16 बजे तक, 29 अक्तूबर को शुभ चौघड़िया मुहूर्त प्रात: 10:26 बजे से 11:50 बजे तक, अमृत मुहूर्त 11:50 बजे से दिन में 01:14 तक, लाभ मुहूर्त शाम 07:02 से 08:38 बजे तक, शुभ मुहूर्त रात्रि 10:14 से 11:50 बजे तक, अमृत मुहूर्त रात्रि 11:50 से रात्रि 01:16 बजे तक रहेगा. (dhanteras 2024)
राहुकाल में खरीदारी करने से बचें
अभिजित मुहूर्त 29 अक्तूबर को दिन में 11:27 बजे से 12:12 बजे तक रहेगा। राहुकाल अपराह्न 02:38 बजे से 04:02 बजे तक रहेगा। इस समय खरीदारी करने से बचें। 30 अक्तूबर को शुभ चौघड़िया लाभ मुहूर्त सुबह 09:02 बजे से 10:26 बजे तक, अमृत मुहूर्त 11:26 बजे से 11 :50 बजे तक रहेगा।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.
Image Source: curent affairs


