Broccoli: आंख हमारे शरीर का वह हिस्सा है जिसकी मदद से हम दुनिया की खूबसूरती देख पाते हैं। ऐसे में आंखों की सेहत बनाए रखना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि जीवन में आंखों का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। वहीं आजकल की डिजिटल युग में आंखों पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है। खराब जीवनशैली खराब खान-पान और पर्यावरण भी आंखों को नुकसान पहुंचती है। ऐसे में आंखों की देखभाल जरूरी हो जाती है।
अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी आंखें स्वस्थ रहे तो आप ब्रोकली को डाइट में जरूर शामिल करें। अब तक लोग आंखों की सेहत के लिए गाजर खाने पर फोकस करते थे लेकिन आपको बता दें कि ब्रोकली एक ऐसी हरी सब्जी है जो आंखों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
आंखों के लिए कैसे फायदेमंद है ब्रोकली?
ब्रोकली में बीटा कैरोटीन पाया जाता है जो शरीर में जाकर विटामिन ए में तब्दील हो जाता है, विटामिन ए आंखों के लिए बहुत अहम पोषक तत्व है। यह रोशनी को बेहतर तरीके से संसाधित करता है और आंखों की रक्षा करने में मदद करता है।
आपको बता दें कि विटामिन ए की कमी से ही रोशनी कम होती है और नाइट ब्लाइंडनेस जैसी समस्याएं होती है। ब्रोकली में विटामिन सी और फ्लेवेनॉइड जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आंखों की कोशिकाओं को हेल्दी रखते हैं। मुक्त कणों से बचाते हैं, जिससे आंखों की क्षति नहीं होती है।
ब्रोकली में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन जैसे पोषक तत्व होते हैं जो आंखों की रेटिना की रक्षा करते हैं । उम्र के साथ होने वाली आंखों की समस्या जैसे मैकुलर डिजनरेशन से बचाव में मदद करते हैं।
read more: प्रीति जिंटा ने खुद से प्रेम करने को बताया सबसे बेहतर
ब्रोकली में विटामिन बी12 यानी के राइबोफ्लेविन पाया जाता है, जो रेटिना में पाए जाने वाले रंग द्रव्य में मौजूद होता है और आंखों को प्रकाश बदलाव के अनुसार अनुकूलित करने में मदद करता है। इसकी कमी के कारण आंखों में अत्यधिक लाइट सेंसिटिविटी, सूजन, थकान और धुंधली दृष्टि की समस्या हो सकती है।
read more: सर्दियों में आसानी से रहें गर्म, अपनाएं ये असरदार टिप्स
Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया। यह खबर केवल सामान्य जानकारी के लिए है, आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।