राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

दिल्ली में गड्ढे में गिर कर युवक की मौत

gujarat university hostel Afghanistan Student

नई दिल्ली। दिल्ली से सटे नोएडा में एक इंजीनियर के गड्ढे में गिर कर मर जाने की दुखद घटना का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ है कि दिल्ली में एक युवक अपनी बाइक सहित गड्ढे में गिर गया और उसकी मौत हो गई। घटना पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी की है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। जल बोर्ड ने तीन अधिकारियों एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर को निलंबित किया है। दिल्ली जल बोर्ड ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की बात कही है।

इस घटना की खबर आने और सोशल मीडिया में इसका वीडियो वायरल होने के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस पर टिप्पणी की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है, हिंदुस्तान में फैली लालच और लापरवाही की महामारी आज फिर एक युवा की जान ले गई। एक बेटा, एक सपना, मां-बाप की पूरी दुनिया, सब कुछ एक झटके में उजाड़ दिया गया। यह हादसा नहीं, हत्या है और हत्यारी है जवाबदेही से भागती सत्ता। असली कातिल सड़क नहीं, गैरजिम्मेदार सत्ता है। क्योंकि यहां न इस्तीफा होता है, न सजा मिलती है, न किसी की अंतरात्मा जागती है’।

गौरतलब है कि गुरुवार, पांच फरवरी की देर रात 25 साल के कमल भयानी की दिल्ली जल बोर्ड की एक कंस्ट्रक्शन साइट पर खोदे गड्ढे में गिरकर मौत हुई। छह फरवरी की सुबह आठ बजे दिल्ली पुलिस ने गड्ढे से कमल का शव निकाला। वह कैलाशपुरी का रहने वाला था और प्राइवेट बैंक के कॉल सेंटर में काम करता था। मृतक के जुड़वां भाई करण ने बताया कि उनका पूरा परिवार गुरुवार की रात से कमल ढूंढ रहा था। उन्होंने कहा कि वे अलग अलग इलाकों में घूम रहे थे। सात आठ पुलिस स्टेशन भी गए, लेकिन किसी ने मदद नहीं की और शिकायत भी दर्ज नहीं की। करण ने कहा, ‘सुबह मैंने फोन किया तो पुलिस ने फोन उठाकर हमें बताया कि वह मरा हुआ मिला है। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने कमल की बॉडी और मोटरसाइकिल को गड्ढे में पड़ा देखा’।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 2 =