राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

अभिजीत बताएंगे सीजेपी की रणनीति

नई दिल्ली। जंतर मंतर पर 36 दिन चला अनशन खत्म करने के एक दिन बाद कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के नेताओं ने संकेत दिया है कि अभी उनका राजनीति करने का इरादा नहीं है। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा है कि वे जल्दी ही आगे की रणनीति बताएंगे। उधर सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि अभी तुरंत राजनीतिक पार्टी बनाने या चुनाव लड़ने का इरादा नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन के लोग पूरे देश में जाएंगे और युवाओं के साथ संवाद करेंगे।

सीजेपी के संस्थापक दिपके ने कहा है, ‘पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन कल ही खत्म हुआ है। प्लीज हमें थोड़ा समय दें’। कुछ लोगों ने दिपके से अपील की है कि वे पंजाब में पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन करें। इस पर उन्होंने कहा, ‘हम उस पर भी बात करेंगे, हम अभी इसके लिए प्लानिंग कर रहे हैं’। सरकार के साथ बातचीत पर उन्होंने कहा, ‘जो केस फाइल किए गए हैं, उनके बारे में बातचीत चल रही है। किसी भी स्टूडेंट के खिलाफ कोई केस रजिस्टर नहीं होना चाहिए’।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment