राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

छत्तीसगढ़: बिलासपुर में भीषण ट्रेन हादसा, 4 यात्रियों की मौत

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा हुआ है। यहां लालखदान के पास हावड़ा रूट पर पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी आमने-सामने से टकरा गई। इस दौरान यात्री ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। 

इस हादसे में 4 यात्रियों के मरने की खबर आई है, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मरने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन ने रेस्क्यू टीम और मेडिकल यूनिट को तुरंत मौके के लिए रवाना किया। इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन भी मदद के लिए मौके पर मौजूद है। वहीं, दुर्घटना की वजह से इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया है। इसी क्रम में रेलवे ने कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया है।

फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हालांकि, अभी हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया है। हादसा इतना जबरदस्त था कि यात्री ट्रेन मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गई।

Also Read : महाराष्ट्र चुनाव आयोग का ऐलान, नगर निकायों के लिए 2 दिसंबर को वोटिंग और 3 दिसंबर को आएंगे नतीजे

वहीं, रेलवे ने बिलासपुर ट्रेन हादसे के बाद यात्रियों और उनके परिजनों की सहायता के लिए कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इस हादसे से जुड़ी सही जानकारी और घायलों की स्थिति जानने के लिए लोग हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। चंपा जंक्शन के लिए 808595652, रायगढ़ के लिए 975248560, और पेंड्रा रोड के लिए 8294730162 नंबर जारी किए गए हैं।

इसके अलावा, सीधे दुर्घटना स्थल पर भी दो हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराए गए हैं, जिन पर संपर्क करके तुरंत जानकारी ली जा सकती है: 9752485499 और 8602007202। वहीं, रेलवे ने बताया कि सभी हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे सक्रिय रहेंगे ताकि यात्रियों के परिजन तुरंत जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकें और किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर जिलाधिकारी से सीधे वीडियो कॉलिंग के माध्यम से जुड़े और उन्होंने घटना के संबंध में जिलाधिकारी संजय अग्रवाल से जानकारी ली है।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × two =