राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

चीन के लापता विदेश मंत्री हटाए गए

बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी जिनफिंग ने एक महीने से लापता चल रहे विदेश मंत्री क्विन गेंग को पद से हटा दिया है। राष्ट्रपति ने क्विन गेंग की जगह पर वांग यी को नया विदेश मंत्री नियुक्त किया है। न्यूज एजेंसी एएफपी ने मंगलवार चीन के सरकारी मीडिया के हवाले से यह जानकारी दी। गौरतलब है कि क्विन गेंग आठ महीने पहले यानी दिसंबर 2022 में चीन के विदेश मंत्री बनाए गए थे। गेंग ने 10 साल तक विदेश मंत्री रहे वांग यी की जगह ली थी। वे  25 जून के बाद से लापता हैं। वे कहां है किसी को इसकी जानकारी नहीं है।

चीन की शीर्ष विधायिका ने आपराधिक कानून संशोधन के मसौदे और आधिकारिक नियुक्ति और निष्कासन पर निर्णय की समीक्षा के लिए मंगलवार को एक सत्र बुलाया। इसमें क्विन गेंग को हटाने और वांग यी को नियुक्त करने का ऐलान हुआ। गेंग को राष्ट्रपति शी जिनफिंग के भरोसेमंद के रूप में देखा जाता था। आखिरी बार वे 25 जून को रूस, श्रीलंका और वियतनाम के अधिकारियों के साथ एक बैठक में देखे गए थे। इसके बाद से वे सार्वजनिक कार्यक्रमों में नहीं दिखे।

चीनी विदेश मंत्रालय के मुताबिक, क्विन गेंग को चार जुलाई को यूरोपीय संघ के फॉरेन पॉलिसी चीफ जोसेफ बोरेल से मीटिंग करनी थी। लेकिन ये मीटिंग अचानक आगे खिसका दी गई। बोरेल को दो दिन पहले इसकी जानकारी दी गई। बहरहाल, चीन के नए विदेश मंत्री बनाए गए वांग यी अब तक चीनी कम्युनिस्ट पार्टी केंद्रीय समिति के विदेश मामलों के आयोग कार्यालय के डायरेक्टर थे। वे जनवरी 2023 तक चीन के विदेश मंत्री के तौर पर भी काम कर चुके हैं। पिछले कुछ दिनों से उनकी सक्रियता को देखते हुए लग रहा था कि वे गेंग की जगह लेंगे। चीन का विदेश मंत्री नियुक्त होने से ठीक पहले भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल के साथ जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स की बैठक में उनकी मुलाकात हुई है।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *