राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

सीजेपी का जेल भरो आंदोलन का ऐलान

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देने के लिए दो अक्टूबर तक की समय सीमा दी है। सीजेपी ने कहा है कि अगर दो अक्टूबर तक इस्तीफा नहीं होता है या उनको नहीं हटाया जाता है तो मुंबई के शिवाजी पार्क में आंदोलन करेंगे और अगर आंदोलन की अनुमति नहीं मिली तो जेल भरो आंदोलन शुरू होगा। इस बीच आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने सीजेपी को सलाह दी है कि उनको ज्ञानेश कुमार का नहीं, बल्कि नरेंद्र मोदी का इस्तीफा मांगना चाहिए। केजरीवाल ने कहा है कि ज्ञानेश कुमार ने जो किया वह अपने बॉस यानी प्रधानमंत्री मोदी के लिए किया।

इस बीच खबर है कि मुंबई पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी को दो अक्टूबर को शिवाजी पार्क में प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी। इसे लेकर सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा है, ‘नागरिकों की आवाज दबाने की ऐसी कोशिशें स्वीकार्य नहीं हैं। अगर हमें प्रदर्शन करने के अधिकार से वंचित किया गया, तो सीजेपी गांधी जयंती के दिन मुंबई में जेल भरो आंदोलन शुरू करेगी’। गौरतलब है कि सीजेपी ने 24 सितंबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे में इस्तीफा देने का अल्टीमेटम दिया था। हालांकि बाद में इसे बढ़ा कर दो अक्टूबर तक कर दिया गया।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment