राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

सोनिया, राहुल के खिलाफ शिकायत

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में वंदे मातरम के कथित अपमान के मामले में सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली से लेकर कर्नाटक के बेंगलुरू और मेंगलुरू में भी शिकायत दर्ज हुई है। बताया जा रहा है कि शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। दिल्ली में 16 अगस्त को आईपी एस्टेट थाने में एक वकील ने शिकायत दर्ज कराई थी।

इस शिकायत में सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वंदे मातरम के शुरुआती हिस्से के बाद सोनिया गांधी ने कुछ इशारे किए, जिन्हें गाना जारी रखने पर आपत्ति के तौर पर देखा गया। शिकायत में एक वीडियो का भी जिक्र है। दावा किया गया है कि इस वीडियो में राहुल गांधी ह रहे हैं ‘हम वंदे मातरम नहीं गाएंगे’। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

उधर, भाजपा नेताओं ने सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ बेंगलुरू और मेंगलुरू में पुलिस शिकायत दर्ज कर वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की। बेंगलुरू में भाजपा युवा मोर्चा ने मल्लेश्वरम और मेंगलुरू में बीजेपी नेताओं ने उर्वा थाने में शिकायत दी है। हालांकि पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। गौरतलब है कि 15 अगस्त की घटना के बाद से भाजपा इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर हमलावर है और कांग्रेस नेताओं से माफी मांगने को कह रही है।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment