राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

वांगचुक के स्वास्थ्य पर चिंता बढ़ी, प्रमुख हस्तियों ने 17वें दिन अनशन खत्म करने की अपील की

शिक्षा सुधारक और इनोवेटर सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल मंगलवार को 17वें दिन में प्रवेश कर गयी।

इस बीच वांगचुक के गिरते स्वास्थ्य पर चिंता व्यक्त करते हुए राजनीतिक नेताओं, सार्वजनिक हस्तियों, शिक्षाविदों और कार्यकर्ताओं ने उनसे अनशन समाप्त करने और अन्य माध्यमों से अपना आंदोलन जारी रखने की अपील की है।

उनसठ वर्षीय श्री वांगचुक जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में हो रहे विरोध प्रदर्शन का प्रमुख चेहरा बनकर उभरे हैं। यहां प्रदर्शनकारी नीट परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

श्री वांगचुक 28 जून को इस आंदोलन में शामिल हुए थे और तभी से अनिश्चितकालीन अनशन पर हैं।

सीजेपी के अनुसार, अनशन शुरू करने के बाद से श्री वांगचुक का वजन लगभग 8.2 किलोग्राम कम हो चुका है। दिपके ने सोशल मीडिया पर लिखा श्री सोनम वांगचुक की मांसपेशियां क्षीण होने लगी हैं और वे अत्यधिक दर्द में हैं। बाकी सभी की तरह मैंने भी उनसे अनशन खत्म करने की अपील की है। उन्होंने शांतिपूर्वक जवाब दिया, ‘मुझसे अनशन खत्म करने को मत कहो। सरकार से पूछो कि वे संवाद भी क्यों नहीं करना चाहतीं’।  

Also Read : आयरलैंड ने अफगानिस्तान सीरीज से पहले ट्रॉट को कंसल्टेंट बनाया

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने श्री वांगचुक से अनशन वापस लेने की अपील करते हुए उनके जीवन को समाज और उनके अभियानों के लिए मूल्यवान बताया। श्री यादव ने ‘एक्स’ पर लिखा हम श्री सोनम वांगचुक जी से विनम्र अनुरोध और भावुक अपील करते हैं कि वे अपना अनशन तोड़ें। उनका जीवन पूरी दुनिया के लिए अनमोल है, क्योंकि यह लोकतंत्र के साथ-साथ मानवता और पर्यावरण के प्रति भी समान प्रतिबद्धता को दर्शाता है।  

तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने भी श्री वांगचुक से भूख हड़ताल समाप्त करने का आग्रह किया। सुश्री मोइत्रा ने ‘एक्स’ पर लिखा सोनम सर, आपके अनशन ने न्याय की इस लड़ाई में देश के युवाओं को एकजुट किया है। आपका लक्ष्य पूरा हो गया है। सरकार को आपके या करोड़ों युवाओं के जीवन की परवाह नहीं है, लेकिन आपका जीवन हमारे लिए मायने रखता है। कृपया अनशन समाप्त करें और लड़ाई जारी रखें।  

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी श्री वांगचुक के स्वास्थ्य पर चिंता व्यक्त की और उनसे अनशन खत्म करने की अपील की।

फिल्म ‘3 इडियट्स’ में चतुर का किरदार निभाने वाले अभिनेता ओमी वैद्य ने वीडियो संदेश साझा कर श्री वांगचुक के प्रति चिंता जतायी है। उल्लेखनीय है कि श्री वांगचुक के काम से ही फिल्म में फुंसुक वांगडू का किरदार प्रेरित था। वैद्य ने श्री वांगचुक के स्वास्थ्य पर चिंता जताते हुए कहा मैं नहीं चाहता कि फुंसुक वांगडू की मौत हो।  इसके साथ ही उन्होंने लोगों से श्री वांगचुक के साथ खड़े होने का आग्रह किया।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment