Wednesday

30-04-2025 Vol 19

मोदी का कांग्रेस पर हमला

210 Views

नई दिल्ली। हरियाणा में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए भाजपा मुख्यालय पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला। चुनाव नतीजों पर सवाल उठाने के लिए उन्होंने कांग्रेस को निशाना बनाया और कहा कि उसका काम चुनाव आयोग की प्रतिष्ठा पर बट्टा लगाना है। यह कांग्रेस की आदत हो गई है। उन्होंने हरियाणा की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और उनकी अथक मेहनत के लिए उनको धन्यवाद दिया।

पार्टी मुख्यालय में आयोजित आभार कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- हरियाणा के लोगों ने कमाल कर दिया है। जनता के सामने कांग्रेस की पोल खुल चुकी है। उनका डिब्बा गोल हो गया है। वे सरकार से बाहर होते हैं तो उनकी हालत जल बिन मछली जैसी हो जाती है इसलिए वह समाज में जाति का जहर फैला रहे हैं। अलग अलग वर्गों को भड़का रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा- हरियाणा में गीता की धरती पर सत्य की जीत हुई है। जम्मू कश्मीर में दशकों के इंतजार के बाद पहली बार शांतिपूर्ण चुनाव हुए। ये भारत के संविधान की जीत है, भारत के लोकतंत्र की जीत है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा- आज के नतीजों ने एक और बात स्पष्ट की है कि कांग्रेस पूरी तरह से परजीवी पार्टी बन गई है। यहां हरियाणा में कांग्रेस किसी के साथ नहीं थी, अकेली थी, इसलिए हार गई। लोकसभा में कांग्रेस ने जितनी सीटें जीतीं अपने सहयोगियों की वजह से ही जीती हैं। उन्होंने कहा- कांग्रेस ऐसी परजीवी पार्टी है जो अपने सहयोगियों को ही निगल जाती है। कांग्रेस हर संस्था पर दाग लगाना चाहती है। आपको याद होगा लोकसभा परिणाम आने से पहले कितना कोहराम मचाया था। वो भी इसलिए ताकि ये लोग चुनाव आयोग की प्रतिष्ठा पर बट्टा लगा सकें। कांग्रेस की यही आदत रही है।

NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *