बेंगलुरू। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में दोपक्षीय वार्ता की तो फ्रांस की रक्षा मंत्री ने बेंगलुरू में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। फ्रांस की रक्षा मंत्री कैथरीन वॉट्रिन ने मंगलवार को कर्नाटक के कोलार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने बेंगलुरु में भारत और फ्रांस के छठे सालान डिफेंस डायलॉग की संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। बैठक में अगले 10 साल के लिए रक्षा सहयोग समझौते पर चर्चा हुई। साथ ही भारत में हैमर मिसाइल बनाने के लिए एक साझा उद्यम पर समझौता ज्ञापन पर दस्तखत होने की भी संभावना है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



