राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

एप्सटीन फाइल से लेकर चंदे तक विवाद में ट्रंप

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एप्सटीन सेक्स फाइल से लेकर राष्ट्रपति बनने के बाद चंदे की उगाही तक के कई विवादों में फंसे हैं। अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट ने एप्सटीन फाइल से तस्वीरों का जो नया सेट जारी किया है उसमें बताया गया है कि ट्रंप ने कम से कम आठ बार एप्सटीन के निजी विमान में उड़ान भरी थी। हालांकि जस्टिस डिपार्टमेंट ने ट्रंप के ऊपर किसी तरह की आपराधिक कृत्य या गलत काम करने का आरोप नहीं लगाया है। गौरतलब है कि ट्रंप के अलावा पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और अमेरिका के अनेक नामी लोगों की तस्वीरें सामने आ रही हैं।

इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि एप्सटीन सेक्स फाइल्स के सार्वजनिक होने से कई बेगुनाहों की इमेज खराब हो सकती है। कई ऐसे लोग थे जिनका जेफ्री एप्सटीन के अपराधों से कोई लेना देना नहीं था, वे बस कभी उससे मिले भर थे। ट्रंप ने सोमवार को फ्लोरिडा में अपने मार-ए-लागो रिसॉर्ट में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि एप्सटीन को लेकर हो रहा हंगामा असल में रिपब्लिकन पार्टी की कामयाबियों से ध्यान हटाने की कोशिश है। ट्रंप ने कहा कि उनकी भी एप्सटीन के साथ कुछ फोटो हैं, क्योंकि उस समय कई लोग उससे मिलते जुलते थे।

इसके साथ ही अमेरिका के प्रतिष्ठित अखबार ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की एक रिपोर्ट से पता चला है कि अमेरिका में दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप और उनकी टीम ने बड़े पैमाने पर चंदा जुटाया है। अखबार की जांच में सामने आया है कि चुनाव के बाद ट्रंप और उनके करीबियों ने करीब दो अरब डॉलर यानी करीब 18 हजार करोड़ रुपए अलग अलग फंड और योजनाओं के लिए इकट्ठा किए। यह रकम उनके चुनाव अभियान के लिए जुटाई गई राशि से भी ज्यादा है। चंदा देने वालों में सुंदर पिचाई और सत्या नडेला जैसे छह भारतवंशी बिजनेसमैन शामिल हैं।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 15 =