नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2025-26 के आखिरी महीने यानी मार्च में वस्तु व सेवा कर, जीएसटी के संग्रह में बड़ा इजाफा हुआ है। मार्च के महीने में दो लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी मिली है, जो पिछले 10 महीने में सबसे ज्यादा हैं। सरकार की ओर से कहा गया है कि सालाना आधार पर जीएसटी संग्रह 8.8 फीसदी की दर से बढ़ा है। पिछले साल मार्च में यह 1.83 लाख करोड़ रुपए था। जीएसटी का नेट कलेक्शन भी पिछले साल के मुकाबले 8.2 फीसदी ज्यादा रहा।
सरकार की ओर से बुधवार, एक अप्रैल को जीएसटी के आंकड़े जारी किए गए। पिछले साल मई के बाद मार्च 2026 में सबसे ज्यादा जीएसटी संग्रह हुआ है। अगर पूरे वित्त वर्ष की बात करें तो जीएसटी कलेक्शन 8.3 फीसदी बढ़ कर 22.27 लाख करोड़ हो गया। जीएसटी रिफंड के बाद नेट कलेक्शन 7.1 फीसदी बढ़ कर 19.34 लाख करोड़ रहा। पिछले वित्त वर्ष ग्रॉस कलेक्शन 20.25 लाख करोड़ रुपए और नेट कलेक्शन 18.07 लाख करोड़ रुपए रहा था।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


