प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश को संबोधित करने से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति ने अपने देश में एक भाषण दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे भारत और पाकिस्तान को व्यापार रोकने की धमकी देकर उन्होंने सीजफायर के लिए राजी किया। राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर को लेकर कहा कि उन्होंने दो परमाणु शक्तियों के बीच संघर्ष रोक दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम कराने में मदद की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह स्थायी युद्ध विराम होगा।
ट्रंप ने रोका भारत-पाक संघर्ष
ट्रंप ने सोमवार को कहा, ‘दोनों देशों के पास बहुत सारे परमाणु हथियार हैं। मैंने उसने कहा कि आप रुकेंगे तो हम भी व्यापार करेंगे’। उन्होंने कहा, ‘मेरी सरकार ने सीजफायर में मदद की है। ये संघर्ष नहीं रुका तो हम व्यापार नहीं करेंगे। मैंने कहा कि चलिए इसे रोकते हैं। अगर आप इसे रोकते हैं, तो हम व्यापार कर रहे हैं। अगर आप इसे नहीं रोकते हैं, तो हम कोई व्यापार नहीं करेंगे। लोगों ने कभी भी बिजनेस का कभी उस तरह से इस्तेमाल नहीं किया जैसा मैंने किया’।
ट्रंप ने आगे कहा, ‘मुझे आपको यह बताते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि भारत और पाकिस्तान की लीडरशिप बहुत मजबूत और शक्तिशाली है। उनके पास हालात ही गंभीरता को समझने की ताकत, बुद्धि और धीरज भरा नजरिया था। हमने बहुत मदद की। मैंने कहा आइए, हम आप लोगों के साथ बहुत सारा व्यापार करने जा रहे हैं’।
Also Read: पहलगाम के दहशतगर्दों के पोस्टर जारी, 20 लाख रुपए का इनाम घोषित
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



