राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

आईएमए ने देशव्यापी बंद की घोषणा की

नई दिल्ली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म एवं हत्या मामले में देशव्यापी बंद का ऐलान किया है।

आईएमए ने कहा है कि शनिवार को सुबह छह बजे से लेकर रविवार 18 अगस्त को सुबह छह बजे तक 24 घंटे के लिए आधुनिक चिकित्सा के डॉक्टरों की देशव्यापी सेवा बंद करने की घोषणा की है। इस दौरान सभी आवश्यक सेवाएँ जारी रहेंगी। आपातकालीन विभाग में कर्मचारी मौजूद रहेंगे। नियमित ओपीडी नहीं चलेगी और वैकल्पिक सर्जरी नहीं की जाएगी।

गौरतलब है कि कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बुधवार-गुरुवार की मध्यरात्रि को आक्रोशित भीड़ ने जमकर उत्पात मचाया, पुलिस चौकी और आपातकालीन उपचार कक्ष में तोड़फोड़ की एवं इसके अलावा कुछ वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया और सीसीटीवी कैमरों को भी नष्ट कर दिया। उल्लेखनीय है कि गत नौ अगस्त को कोलकाता के सरकारी आर जी कर अस्पताल में ड्यूटी के दौरान छाती विभाग की एक युवा पोस्ट ग्रेजुएट छात्रा के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई थी। तब से रेंजीडेंट डाक्टर हड़ताल पर है। आईएमए की ओर से देशभर में विरोध प्रदर्शन के साथ साथ कैंडल मार्च भी निकाला गया है।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + 6 =