राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

ममता ने ईवीएम बदले जाने की आशंका जताई

ममता

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि चुनाव के बाद इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन यानी ईवीएम बदली जा सकती है। ममता ने अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को सावधान रहने की सलाह दी है। ममता ने मुर्शिदाबाद में कहा कि सभी ईवीएम मशीनों की अच्छी तरह जांच की जाए। बूथ एजेंट भी उन्हें ध्यान से देखें। उन्होंने कहा कि मतदान के बाद केंद्रीय बलों की मौजूदगी में मशीनों से छेड़छाड़ की आशंका हो सकती है, इसलिए 24 घंटे निगरानी रखनी जरूरी है। ममता ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि ईवीएम के साथ किसी तरह की हैकिंग या गड़बड़ी न हो, इस पर खास नजर रखनी होगी।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + 10 =