राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

असम सीएम के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा आरोप

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ सबसे बड़ा मोर्चा खोला है। असम में चुनाव प्रचा बंद होने से दो दिन पहले रविवार को कांग्रेस ने हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा पर दोहरी नागरिकता का आरोप लगाया। इतना ही नहीं कांग्रेस ने अमेरिका में सरमा परिवार के पास हजारों करोड़ रुपए की संपत्ति होने का आरोप भी कांग्रेस ने लगाया है। सरमा ने कांग्रेस नेताओं को कानूनी नोटिस भेज कर कार्रवाई की धमकी दी है।

इससे पहले कांग्रेस के मीडिया प्रभारी पवन खेड़ा ने रविवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि असम के सीएम की पत्नी के पास तीन देशों मिस्र, एंटीगुआ-बरबूडा और संयुक्त अरब अमीरात के पासपोर्ट हैं। पवन खेड़ा ने कॉन्फ्रेंस में तीन पासपोर्ट भी दिखाए। उन्होंने कहा कि सरमा की राजनीति मुसलमानों के खिलाफ नफरत पर आधारित है, जबकि उनकी पत्नी के पास दो मुस्लिम देशों के पासपोर्ट हैं। पवन खेड़ा ने यह आरोप भी लगाया कि हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी 52 हजार करोड़ रुपए की अमेरिकी कंपनी की भी मालिक हैं। उनका दावा है कि इस कंपनी में हिमंता भी शामिल हैं।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के आरोपों का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जवाब दिया। उन्होंने लिखा, ‘प्रेस कॉन्फ्रेंस कांग्रेस की हताशा और घबराहट दिखाती है। वे आधारहीन हमले कर रहे हैं। मैं उनके हर आरोप को खारिज करता हूं। हम 48 घंटे में पवन खेड़ा पर मानहानि का केस करेंगे’। उन्होंने पासपोर्ट में नाम और दूसरे ब्योरे में गड़बड़ी बताई और कहा कि इसे फर्जी तरीके से तैयार किया गया है, जिसका मकसद उनको बदनाम करना है। पवन खेड़ा ने दावा किया की रिंकी सरमा की दुबई में दो प्रॉपर्टी हैं, जिसकी पूरी जानकारी उपलब्ध है।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 12 =