राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

मोदी छह दिन की विदेश यात्रा पर

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार की सुबह फ्रांस और स्लोवाकिया की छह दिनों की यात्रा पर रवाना हो गए। इस दौरान वे जी सात देशों की बैठक में भी हिस्सा लेंगे। इसमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल होंगे। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि राष्ट्रपति ट्रंप के साथ प्रधानमंत्री मोदी की दोपक्षीय वार्ता होगी या नहीं।

बहरहाल, प्रधानमंत्री की यह यात्रा 13 से 18 जून तक चलेगी। पीएम बनने के बाद मोदी की यह सातवीं फ्रांस यात्रा है। वे 13 और 14 जून को फ्रांस के नीस शहर में रहेंगे, जहां राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उनकी दोपक्षीय वार्ता होगी। साथ ही प्रधानमंत्री ‘इंडिया इनोवेट्स’ कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।

दो दिन की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी 14 जून को स्लोवाकिया रवाना हो जाएंगे। वहां वे 15 जून तक रुकेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री रोबर्ट फिको और राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रीनी से मुलाकात करेंगे। 1993 में स्लोवाकिया के आजाद देश बनने के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला दौरा है।

मोदी 16 जून को वापस फ्रांस लौटेंगे। फिर 17 जून को एवियन शहर में जी सात सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में वैश्विक अर्थव्यवस्था, अंतरराष्ट्रीय सहयोग, नई साझेदारियों और एआई के मुद्दे पर चर्चा होगी। जी सात सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित कई नेताओं के साथ प्रधानमंत्री की मुलाकात होगी। कुछ नेताओं के साथ दोपक्षीय चर्चा भी होगी।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × four =