नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दो दिन की इजराइल यात्रा पर जाएंगे। विदेश मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि मोदी तेल अवीव में इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ दोपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों प्रधानमंत्री भारत और इजराइल की सामरिक भागीदारी में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा ऊर्जा से लेकर प्रौद्योगिकी और रक्षा व सुरक्षा से लेकर कृषि व जल प्रबंधन सहित अनेक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। ईरान के साथ चल रहे तनाव के बीच प्रधानमंत्री मोदी की इजराइल यात्रा बहुत खास मानी जा रही है।
प्रधानमंत्री मोदी नौ साल के बाद इजराइल की यात्रा पर जा रहे हैं। इससे पहले वे सितंबर 2017 में इजराइल गए थे। उसके बाद उन्होंने अक्टूबर में फिलस्तीन का भी दौरा किया था। रमल्ला में उनकी मुलाकात फिलस्तीन के राष्ट्रपति मेहमूद अब्बास से हुई थी। बहरहाल, प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी इजराइल यात्रा में व्यापार बढ़ाने के उपायों पर भी चर्चा करेंगे। वे इजराइल की संसद को भी संबोधित करेंगे। यात्रा की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने सोशल मीडिया में पोस्ट करके प्रधानमंत्री मोदी की खूब तारीफ की थी।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


