नई दिल्ली। नेपाल में बुधवार को आई बाढ़ के बाद नेपाल से सटे बिहार और उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। नेपाल में एक और बाढ़ की चेतावनी के बाद दोनों सीमावर्ती राज्यों में चिंता बढ़ गई है। नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार को अचानक आई बाढ़ के बाद बिहार के गंडक बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। बराज के सभी 36 बांध खोल दिए गए हैं। बुधवार को आधी रात तक नेपाल की ओर से करीब डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
नेपाल की तरफ से आ रहे बाढ़ के पानी को देखते बगहा स्थित गंडक बैराज के सभी 36 गेट खोल दिए गए। बुधवार को आधी रात के बाद पांच बार पानी छोड़ गया। रात 12 बजे बैराज से एक लाख 52 हजार क्यूसेक, सुबह छह बजे 88 हजार, सात बजे 92,900 हजार क्यूसेक, 10 बजे 104,400 क्यूसेक, 12 बजे 106,600 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। मतलब बराज से हर सेकेंड 79.3 लाख लीटर पानी निकल रहा है। गंडक बैराज पर नेपाल में हुई तबाही का मलबा भी दिखाई दे रहा है। बिहार के आठ जिलों में हाई अलर्ट जारी है। ये जिले पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर हैं।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.




