राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

पन्नू मामले में निखिल गुप्ता ने गुनाह कबूल किया

vikas yadav

नई दिल्ली। सिख फॉर जस्टिस बनाने वाले खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के मामले में गिरफ्तार भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। शुक्रवार को निखिल गुप्ता ने अमेरिका की एक अदालत के सामने अपना अपराध स्वीकार किया। उसे 24 साल की सजा होगी, जिसका औपचारिक ऐलान 29 मई को किया जाएगा।

अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर निखिल गुप्ता के अपराध स्वीकार करने की जानकारी दी। एफबीआई ने कहा है कि यह साजिश एक अमेरिकी नागरिक की हत्या के लिए रची गई थी, जिसे अमेरिकी एजेंसियों ने समय रहते नाकाम कर दिया। बताया गया है कि निखिल गुप्ता ने हत्या की साजिश रचने, हत्या के लिए सुपारी देने और धन शोधन करने के तीनों आरोपों में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

गौरतलब है कि पन्नू की हत्या की साजिश रचने के आरोप में निखिल गुप्ता को 30 जून 2023 को चेक रिपब्लिक की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद 14 जून 2024 को निखिल को अमेरिका प्रत्यर्पित कर दिया गया था। निखिल ने पहले अपने को बेकसूर बताया था। अमेरिकी एजेंसियों ने इस मामले में भारत की खुफिया एजेंसियों के एक अधिकारी के शामिल होने के आरोप भी लगाए थे। उस कर्मचारी को आरोपपत्र में सीसी-1 नाम दिया गया था। भारत के इस अधिकारी की पहचान हो गई थी। असल में निखिल गुप्ता ने अमेरिका में जिस व्यक्ति को पन्नू की हत्या के लिए सुपारी दी वह अमेरिकी एजेंसी का अंडरकवर एजेंट निकला, जिसने एजेंसियों को अलर्ट किया और साजिश को नाकाम किया।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + seven =