नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने मेडिकल में दाखिले के लिए हुई नीट की परीक्षा में पेपर लीक से इनकार किया है। संसद की स्थायी समिति ने पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के बाद एनटीए के पदाधिकारियों को बुलाया था। गुरुवार को हुई इस बैठक में एनटीए के अधिकारियों ने संसद की समिति से कहा कि उनके सिस्टम से पेपर लीक नहीं हुआ है।
गुरुवार को हुई बैठक में कई सांसदों ने एनटीए के अधिकारियों से कई सख्त सवाल पूछे। बताया जा रहा है कि इस दौरान एनटीए के डायरेक्टर जनरल अभिषेक सिंह ने कहा कि नीट का पेपर उनके सिस्टम से लीक नहीं हुआ था और मामले की जांच सीबीआई कर रही है। इस पर कई सांसदों ने पूछा कि अगर पेपर एनटीए के सिस्टम से लीक नहीं हुआ, तो फिर कैसे लीक हुआ और परीक्षा रद्द कर दोबारा कराने की जरूरत क्यों पड़ी? इस पर एनटीए के डीजी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



