नई दिल्ली। उज्जवला योजना के लाभार्थियों को बड़ा झटका लगा है। सरकार ने अब साल में सिर्फ चार सिलेंडर देने का फैसला किया है। पहले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए हर साल सब्सिडी वाले नौ एलपीजी सिलेंडर मिलते थे लेकिन अब उनकी संख्या घटा कर चार कर दी गई है। इसका अर्थ है कि उज्ज्वला योजना के तहत 642 रुपए की कीमत वाले अब सिर्फ चार ही सिलेंडर उनको मिलेंगे।
बताया जा रहा है कि ईरान में चल रही जंग की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एलपीजी की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसे देखते हुए सिलेंडर की संख्या कम करने का फैसला किया गया है। गौरतलब है कि युद्ध की वजह से एलपीजी 46 फीसदी तक महंगी हो चुकी है। हालांकि इसके बावजूद सरकार दावा है कि दुनिया भर में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में उतार चढ़ाव के बीच भारतीय परिवारों को सबसे सस्ती कुकिंग गैस मिल रही है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


