नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने 1989 बैच के पंजाब कैडर के आईपीएस अधिकारी पराग जैन को भारत की विदेशी खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग यानी रॉ का नया प्रमुख नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल दो साल का होगा। वे 30 जून को रिटायर हो रहे रवि सिन्हा की जगह लेंगे। पराग जैन लंबे से रॉ से जुड़े हैं। उन्होंने रॉ के प्रमुख रहे सामंत गोयल के साथ मिल कर लंबे समय तक काम किया है। वे रॉ में फिलहाल पाकिस्तान डेस्क को संभाल रहे हैं। उन्होंने अनुच्छेद 370 को हटाने और बालाकोट एयरस्ट्राइक जैसे अहम मिशन पर काम किया है।
इसके अलावा पराग जैन एविएशन रिसर्च सेंटर यानी एआरसी के प्रमुख भी हैं, जहां उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के आतंकी शिविरों की पहचान में अहम भूमिका निभाई थी। पराग जैन एसएसपी चंडीगढ़ और डीआईजी लुधियाना के पद पर रहे हैं। पंजाब में ड्यूटी के दौरान उन्होंने आतंकवाद विरोधी कई अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कनाडा और श्रीलंका में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। कनाडा में तैनाती के दौरान उन्होंने खालिस्तान समर्थक नेटवर्क का खुलासा किया था।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



