राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

विमान में बिना एसी के घंटों फंसे रहे यात्री

पाकिस्तान

नई दिल्ली। एयर इंडिया के विमानों में तकनीकी गड़बड़ी और यात्रियों की परेशानी का सिलसिला थम नहीं रहा है। ताजा मामला दिल्ली से इंदौर जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान एआई 2515 का है, जिसे तकनीकी खराबी के चलते रनवे से वापस टर्मिनल पर लाना पड़ा। रनवे पर खड़े विमान के अंदर एयर कंडीशनिंग यानी एसी बंद कर दी गई। भीषण गर्मी और बंद केबिन में घंटों फंसे रहने से यात्रियों की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद विमान को वापस टर्मिनल पर लाया गया और यात्रियों को बाहर निकाला गया।

विमान से बाहर निकलने के बाद दिल्ली हवाईअड्डे पर यात्रियों ने पैसे वापस करने की मांग को लेकर नारेबाजी की। यह फ्लाइट हर दिन दोपहर 12:10 बजे दिल्ली से उड़ान भरती है और पौने दो बजे इंदौर पहुंचती है, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण इसमें देरी हुई। पहले इसके शाम पांच बजे तक इंदौर पहुंचने की संभावना जताई गई थी। लेकिन इसमें लगातार देरी होती गई और शाम तक विमान दिल्ली हवाईअड्डे पर ही था।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × two =